SAHARSA NEWS : स्मार्ट पुलिस के बीच ‘स्लो’ जांच: 18 लाख की चोरी, 1 किलोमीटर दूर भी नहीं सुलझा केस

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले की पुलिस जहां इनामी और कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में दूसरे जिलों तक दबिश दे रही है, वहीं सदर थाना से महज 1 किलोमीटर दूर न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 8/39 में हुई 18 लाख की बड़ी चोरी अब तक अनसुलझी है। पीड़िता मिंटू कुमारी के घर से 8 लाख के जेवर और 10 लाख नकद 10 जुलाई को उस वक्त चोरी हो गए, जब परिवार इलाज के लिए पटना गया था। आरोप है कि मोहल्ले में पहचान वाला चोर वारदात के पीछे है, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी खुशबू कुमारी न तो गिरफ्तारी कर पाईं, न ही संदिग्ध के घर की तलाशी हुई।

डीआईजी मनोज कुमार के सामने भी जांच में कोई प्रगति नहीं बताई जा सकी। मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त के बाद या तो धरना देंगे या आत्मदाह कर पुलिस की नाकामी उजागर करेंगे। अब सवाल यह है कि पुलिस समय रहते न्याय दिलाएगी या मामला धरना-आंदोलन तक जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *