SAHARSA NEWS : नगर परिषद द्वारा निर्मित पीसीसी सड़क छह माह में ही हुआ जर्जर,जांच कर कार्रवाई की मांग

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के विकास के लिए गत वर्ष निकाली गई 45 योजनाओं की निविदा में से निर्मित अधिकांश योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ माह बाद से ही जर्जर होकर टूटना प्रारम्भ हो गया था।जो टूटने व दरकने का सिलसिला अब तक जारी है.ऐसा ही सिमरी गांव की वार्ड संख्यां 11 में षष्टम राज वित्त आयोग से करीब 17 लाख की राशि से निर्मित एक योजना सिमरी ठाकुड़बाड़ी चौक से राम स्वरूप चौधरी के घर होते हुए रामु साह घर के निकट हरिजन कॉलनी फील्ड तक निर्मित पीसीसी सड़क टूटकर धंसने लगी है।उक्त सड़क पूर्व में भी निर्माण के बाद टूट चुकी थी।जिसे थूक सत्तू सरीखे सीमेंट गिट्टी मिलाकर मरम्मत किया गया था।

वर्तमान में भी जर्जर सड़क पर प्रायः लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं l उक्त योजना से निर्मित अधिकांश योजना में प्राक्कलन की धज्जियाँ उड़ाई गई है. जिम्मेदार संवेदक व कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में अधिकांश कार्य मुंशी व मजदूर के सहारे किया गया. जबकि निर्मित योजनाओं को तीन साल तक मेंटेनेंस करने का प्रावधान है।ग्रामीणों ने इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण चंदन शर्मा की शिकायत पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राम विलास दास ने स्थल निरीक्षण कर संवेदक को दुरुस्त करने आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *