SAHARSA NEWS : एसएनएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आगाज़

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सहरसा के सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय पुरुष एवं महिला अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीएनएमयू के क्रीड़ा निदेशक डॉ. अबुल फजल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक कुमार सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो. अशोक, क्रीड़ा उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुलसचिव डॉ. ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएनएमयू में हॉकी खेल का होना गर्व की बात है और विश्वविद्यालय हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक सहयोग देगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हार से निराश न होकर पूरे उत्साह से खेलने की प्रेरणा दी। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह ने कहा कि इस संस्थान ने हमेशा खेलों की जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निभाया है और छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस मौके पर कई वक्ताओं ने खेलों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. रामनरेश पासवान ने बताया कि मैदान की साफ-सफाई और तैयारी के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर्य सिंधु ने किया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के कई प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *