SAHARSA NEWS : मुख्यमंत्री के सहरसा आगमन पर सौंपेंगे ज्ञापन – प्रवीण आनन्द

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनन्द ने कहा कि सुंदर कोशी , विकसित कोशी , स्वस्थ कोशी और समृद्ध कोशी बनाने का समय आ गया है । कोशी प्रक्षेत्र में बहुत सारे कार्य अधूरा पड़ा है कई प्रमंडलीय स्तर के कार्यालय को सहरसा से हटाया गया जो सहरसा के साथ गलत हुआ ।कोशी प्रक्षेत्र की जनता हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलती है। घर, खेत, पशु, रोजगार सब कुछ बाढ़ की लहरों में बह जाता है। कोशी नदी को “बिहार का शोक” कहा जाता है, लेकिन असली शोक यह है कि दशकों से यहाँ की जनता की मूलभूत समस्याएँ अनदेखी की जाती रही हैं।

जाम की समस्या को लेकर 30 वर्षों से आंदोलन चलता रहा, तीन-तीन बार केंद्रीय रेल मंत्रियों द्वारा शिलान्यास हुआ, लेकिन काम अधूरा रहा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस समस्या का समाधान कर जनता को बड़ी राहत दी है। इसके लिए कोशी विकास संघर्ष मोर्चा एवं कोशी वासी मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं।इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी के सहरसा आगमन पर कोशी विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। ये मांगें बाढ़ पीड़ितों की वेदना और जनता की आकांक्षाओं से जुड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *