Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : महिला संवाद कार्यक्रम के 11 वें दिन जिले में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं की नई उड़ान

By अंग इंडिया न्यूज़
April 28, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : संवाद वाहन के माध्यम से महिलाओं ने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपने विचारों और सुझावों को साझा किया । एलईडी युक्त संवाद रथ के जरिए महिलाओं को आरक्षण नीति, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना और किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत सरकार की 31 प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई । वीडियो फिल्मों और लीफलेट्स के माध्यम से महिलाओं ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की । मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए विशेष संदेश पत्र को पढ़ते हुए महिलाओं ने राज्य सरकार की सोच और प्रयासों को सराहा ।

कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित महिलाओं ने योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां साझा कीं । इन प्रेरक अनुभवों ने अन्य महिलाओं को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को उनके सपनों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने का एक खुला मंच प्रदान किया । शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समाज कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए महिलाओं ने अपने सुझाव और प्राथमिकताएं सामने रखीं ।अब तक सहरसा जिले में इस कार्यक्रम से 50 हजार से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं । इन महिलाओं ने न केवल योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों को भी बेहतर ढंग से समझा।ज्ञात हो कि 18 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ महिला संवाद कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है । ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए नीतिगत सुझाव एकत्र करना है।

Tags:

SAHARSA NEWSSAHARSA NEWS: Women take a new flight in the programs organized in the district on the 11th day of Mahila Samvad program
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में डीएम को सौपा ज्ञापन

Next

PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में नई शैक्षणिक नियुक्तियाँ, कुलपति ने जारी की अधिसूचना

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme