Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : महिला संवाद कार्यक्रम से ग्रामीण समाज में जागरूकता की नई लहर

By अंग इंडिया न्यूज़
May 17, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी की एक नई लहर पैदा कर दी है । महिलाओं, किशोरियों और पुरुषों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम हर दिन अधिक प्रभावशाली और सफल होता जा रहा है । जिले के 24 ग्राम संगठनों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों ने भाग लिया । इस मंच पर लोगों ने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की बल्कि अपने गांव और समाज के विकास के लिए अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए । इन विचारों को संकलित कर प्रशासन तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे भविष्य में इन पर कार्यवाही की जा सके।कहरा प्रखंड के बीपीएम बिनोद कुमार ने बिसनपुर पंचायत के झलक ग्राम संगठन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और समाज के विकास में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सशक्त बना सकती हैं।जीविका से जुड़ने की प्रेरणा: बिनोद कुमार ने जीविका परियोजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने उन महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, जो अभी तक जीविका की पहल से दूर थीं। महिलाओं ने अपनी कहानियाँ साझा करते हुए बताया कि इन योजनाओं ने उन्हें नई पहचान, आर्थिक स्थिरता और समाज में सम्मान दिलाया है।

संवाद से जागरूकता और सशक्तिकरण: महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा में कमी, आत्मनिर्भरता, बालिकाओं की शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने बताया कि अब वे निडर होकर बाहर निकल सकती हैं और अपने हक की आवाज उठा सकती हैं। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री साइकिल योजना और पोशाक योजना के लाभ साझा किए, जिससे उनकी शिक्षा में बाधाएं कम हुई हैं और स्कूल जाना आसान हो गया है।संवाद रथ का प्रभाव: सहरसा जिले के 10 प्रखंडों में कुल 12 महिला संवाद रथ संचालित किए जा रहे हैं। ये रथ गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुँचा रहे हैं। रथों पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित लघु फिल्में दिखाई जाती हैं, ताकि महिलाएं उन्हें सरलता से समझ सकें। समूह चर्चाओं और वीडियो फिल्मों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का यह तरीका बेहद प्रभावशाली साबित हो रहा है।योजनाओं की जानकारी और लाभ: कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच पम्पलेट्स और लीफलेट्स का वितरण किया गया। इनमें महिला आरक्षण नीति, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री नारीशक्ति योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई गई, ताकि महिलाएं खुद इन योजनाओं का लाभ उठा सके।

Tags:

SAHARSA NEWSSAHARSA NEWS: Women's dialogue program brings a new wave of awareness in rural society
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : भारतीय नारी व सेना के सम्मान में सिंदूर गौरव यात्रा आयोजित

Next

SAHARSA NEWS : डॉ.अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम के मद्देनजर विकास मित्रों के साथ समीक्षा बैठक

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme