मुंबई: Salman Khan and Hrithik Roshan’s powerful action video सलमान खान और ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दोनों सुपरस्टार्स का एक्शन से भरपूर शॉर्ट टीजर जारी हुआ है, जिसमें वे एक कोल्डड्रिंक विज्ञापन में साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “हम वो हैं जो डर को डराते हैं।

” वीडियो में सलमान और ऋतिक बर्फीली वादियों में एक मिशन के लिए तैयार होते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां वे एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस विज्ञापन का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इसे एक मिनी ट्रेलर मानते हुए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “YRF स्पाई यूनिवर्स में टाइगर और कबीर एक साथ मिशन पर हैं।

” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “सलमान और ऋतिक की कैमेस्ट्री एक्शन फिल्म में देखने का मजा अलग होगा।” हालांकि, दोनों सुपरस्टार्स ने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की, लेकिन अब ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ में सलमान के टाइगर के किरदार में कैमियो की चर्चा हो रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *