Saharsa News: संस्कार मिथिला फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News संस्कार मिश्रा फाउंडेशन मिथिला फाउंडेशन के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 से 23 जनवरी तक मुबंई स्थित विरार नालासोपारा अग्निशमन के सामने आयोजित होगी। जिसका समापन सरस्वती पूजन कर किया जाएगा। संस्कार मिथिला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्ति एवं कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा से होगी।

वही संध्या में पूज्य पंडित गौरांग गौरी द्वारा सात दिनों तक भगवान की लीलामय जीवन की महिमा का गुणगान व सुमधुर कथावाचन किया जाएगा। संयोजक अमित ललित मोहन झा ने बताया कि कृष्ण के छप्पन भोग, श्री गोवर्धन पूजा, रास पंचाध्यायी के साथ हवन पूजा विधि के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं २३ जनवरी को सुबह ९:०० बजे ज्ञान की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा कार्यक्रम पंडित केशव पाठक के माध्यम से संपन्न होगी। कार्यक्रम में पूर्वांचल और बिहार से आए कलाकार गायक दिलीप दरभंगिया, जूली मनोज झा, श्यामानंद झा, कुणाल ठाकुर अन्य लोग भोजपुरी-मैथिली और हिंदी गीत संगीत कला से मंत्र मुग्ध करेंगे।

समारोह को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जयनारायण यादव, ललित सिंह, सचिव राघवेंद्र विश्वास, कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे, भागवत कथा यजमान मुकेश अशोक पांडेय, नवल झा, दुर्गानंद झा, बृजकांत झा, ज्वाला प्रसाद सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह, सुनील राय, प्रवीण शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रशांत राजकुमार मिश्रा, अजीत झा, संजीव रंजन झा, विजय मिश्रा, रूपेश राय, शंभू जगन्नाथ मिश्रा और अविनाश चौधरी ने सभी लोगों को परिवार सहित पधारकर कथा श्रवण करने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *