एयरफोर्स में तैनात बेहटा निवासी शिवशंकर चौधरी का सड़क दुर्घटना में मौत,शोक की लहर

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा निवासी एयरफोर्स में तैनात वारंट आफिसर शिवशंकर चौधरी का सड़क हादसे में अचानक मौत हो गई। जिसके कारण सम्पूर्ण ग्रामीणों एवं परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि बड़ौदा में तैनात शिवशंकर चौधरी अपने ड्यूटी पर जाने के लिए अपने आवास से निकाला ही था।

जहां अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि मृतक सोनबरसा प्रखंड बेहटा गांव निवासी स्व उग्रनारायण चौधरी का छोटा पुत्र था। उनके निधन कि सूचना मिलते ही सम्पूर्ण जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक दो भाई एक बहन है।

सेवा महज दस दिन ही बचा था 28 फरवरी को सेवा निवृत्त होने वाले थे। महज डेढ़ माह पूर्व मृतक अपने पिता का श्राद्ध कर्म कर अपने गांव से गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी रश्मि चौधरी दो पुत्री नेहा चौधरी, स्नेहा चौधरी व एक पुत्र शुभम चौधरी को छोड़कर गए। उनका श्राद्ध कर्म गांव में ही होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon