SSB डीआईजी सुदीप्त दास ने बथनाहा 56वीं बटालियन का किया निरीक्षण, सीमा सुरक्षा व्यवस्था को परखा

अररिया/प्रिंस कुमार: सशस्त्र सीमा बल (SSB) बल मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात उप महानिरीक्षक (DIG) आईपीएस सुदीप्त दास गुरुवार को बथनाहा स्थित एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर बटालियन के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यालय पहुंचने पर जवानों द्वारा डीआईजी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

मुख्यालय की सुविधाओं और शस्त्रागार का लिया जायजा
दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक सुदीप्त दास ने वाहिनी मुख्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया महिला एवं पुरुष जवानों के आवास और मेस की स्वच्छता व सुविधाओं का निरीक्षण। शहीद सरोवर और श्वान दस्ता (Dog Squad) आवास का अवलोकन। शस्त्रागार का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। संयुक्त अस्पताल बथनाहा का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सीमा चौकी और बीसीपी गेट का भ्रमण
मुख्यालय के निरीक्षण के बाद डीआईजी दास सीमा चौकी पथरदेवा पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीमा स्तंभ संख्या 186 PP 75 का भौतिक निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जोगबनी स्थित BCP गेट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल एपीएफ (APF) के अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर सीमा पर आपसी समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने जोगबनी ICP गेट का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान डीआईजी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से विवेक कुमार माथुर (उप महानिरीक्षक, चिकित्सा), शाश्वत कुमार (कमांडेंट, 56वीं बटालियन), संजीव कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), मदन मोहन भट्ट (उप कमांडेंट) इसके साथ ही संयुक्त अस्पताल बथनाहा और 56वीं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *