पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा क्षेत्र के छंटनीग्रस्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के सदस्य संघ के बैनर तले विधायक कलाधर प्रसाद मंडल से उनके आवास पर मिले तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए, उन्हें फिर से सरकार से बहाली हेतु एक मांग-पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कर रहे थे। विधानसभा क्षेत्र से 196 युवकों को छंटनी का शिकार होना पड़ा है।
मौके पर जंगलटोला गांव के सांख्यिकीकर्मी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2013 से सांख्यिकी की परीक्षा पास के बाद विभाग से जो भी कार्य मिला, उन्होंने उसे वखूबी निभाया। चाहे वह खेसरा-पंजी हो या फिर जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र हो या फिर आर्थिक जनगणना हो आदि, जो भी कार्य दिये गये, उनके द्वारा वखूबी कार्य को निभाया गया, बावजूद उनकी छंटनी 7 जून 2016 को कर दी गयी।
एकओर सरकार बेरोजगारों को नौकरी एवं रोजगार देने की बातें करती है, तो दूसरी ओर नौकरी पाये उन जैसे लोगों को छंटनी कर रही है। मौके पर विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने सभी छंटनीग्रस्त युवकों को आश्वासन दिया कि वे उनकी बातों को विधानसभा में उठाएंगे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र जायसवाल, संजीव पासवान, रंजीत सहनी, ब्रजेश यादव, राजेश कुमार, दीपक कुमार, धमेंद्र दास सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



