पूर्णियाँ : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports, Government of India) द्वारा आयोजित “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” अभियान के तहत जिला स्कूल, पूर्णिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर टीम TARANG ने शास्त्रीय नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अपनी प्रस्तुति के माध्यम से टीम ने नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।टीम TARANG के सदस्यों में रिया डे, भास्वती कर्मकार, प्रीति डे, सुहानी भगत, काजल देवनाथ, संजना कुमारी, आयुष रॉय एवं अभिनव शामिल रहे।

सभी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों की सराहना प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। टीम TARANG की प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।”