पूर्णियाँ : पूर्णियाँ कॉलेज, पूर्णिया में एनसीसी सत्र 2026 के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील छेत्री के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया की निगरानी एनसीसी पदाधिकारी ज्ञानदीप गौतम एवं बटालियन के अधिकारियों ने की।महाविद्यालय में उपलब्ध 51 रिक्त सीटों के लिए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी दावेदारी पेश की।

चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच के लिए दौड़ प्रतियोगिता, शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा आयोजित की गई। सभी चरण निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हुए।एनसीसी पदाधिकारी ज्ञानदीप गौतम ने बताया कि लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची एनसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में 35 बिहार बटालियन के अधिकारी सिकंदर यादव एवं हंसराज के साथ सीनियर कैडेट्स प्रिंस कुमार, विकास, कुणाल, सुधांशु, शहजादी, गांगुली, अमन, शाल्मली, करीना, मोहिनी, आरती, रितिका सहित अन्य कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।