तेजस्वी यादव का बयान: “इस बार उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखिसराय से चुनाव हार जाएंगे”

पटना: राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तथा लखिसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा की हार तय है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जनता अब बीजेपी की दोहरी नीति और दिखावटी विकास से तंग आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि लखिसराय समेत पूरे बिहार में बदलाव की लहर चल रही है और जनता इस बार जाति-पाति और झूठे वादों की राजनीति को नकारने का मूड बना चुकी है। तेजस्वी ने यह भी जोड़ा कि उनकी पार्टी जमीनी मुद्दों—जैसे बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई—को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है, और जनता इन मुद्दों को लेकर अब अधिक जागरूक हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार लखिसराय में जनता सही फैसला करेगी और बीजेपी को करारी शिकस्त देगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon