ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। शुक्रवार को अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में आयोजित “तेजस्वी की बात – बिहार के साथ” कार्यक्रम की शुरुआत राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्णिया प्रमंडल संगठन प्रभारी मनोज कुमार झा ने किया है वही, इस कार्यक्रम के बाद अररिया जिला मुख्यालय पहुंचे राजद के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा नेसरकार पर जोरदार हमला बोला। अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने मणिपुर की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। झा ने कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। वही, राज्यसभा सांसद ने वक्फ बिल को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बिना किसी चर्चा के इस बिल को पास कराना चाहती है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सरकार को सड़कों पर जनता की आवाज़ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए.वही, उन्होंने कहा कि यह साल राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है. इस लिहाज से यह वर्ष हमारे लिए और आपके लिए दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. राज्यसभा सांसद ने सड़कों पर प्रदर्शन कर रही जनता की आवाज को नजरअंदाज करने के लिए भी सरकार की आलोचना की। वही, इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद सुकदेव पासवान , बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जोकीहाट विधायक अररिया लोकसभा से राजद प्रत्याशी रहे शाहनवाज आलम , नरपतगंज प्रखंड राजद अध्यक्ष धनंजय यादव, नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव , अररिया जिला संगठन प्रभार,प्रदेश महासचिव प्रो.डॉ.कुमार चंद्रदीप ,अररिया राजद के जिलाध्यक्ष मनीष यादव , प्रवक्ता गुड्डू झा, राजद प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण टीपू , अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनन्द ,जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार विश्वास , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष क्रांति कुंवर , व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मोहन यादव , राजा अली सहित सैकड़ों की संख्या में राजद के सांगठनिक पदाधिकारी कार्यकर्त्ता और आधी आबादी महिला उपस्थित रही।
ARARIA NEWS/तेजस्वी की बात – बिहार के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने अररिया पहुंचे राजद सांसद मनोज झा, केंद्र पर जमकर बोला हमला
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply