कड़ाके की ठंड में डीएम ने संभाला मोर्चा, देर रात अलाव व्यवस्था का लिया जायजा

अररिया, प्रिंस कुमार : जिले में बढ़ती ठंड और कनकनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार देर रात जिलाधिकारी विनोद दूहन स्वयं सड़कों पर उतरे और अररिया व फारबिसगंज के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फारबिसगंज के पटेल चौक, जंक्शन, पोस्ट ऑफिस चौक, बस स्टैंड रोड सहित अररिया अनुमंडल क्षेत्र के बस स्टैंड और सदर अस्पताल रोड का निरीक्षण कर वहां मौजूद रिक्शा चालकों, यात्रियों और जरूरतमंदों से सीधे संवाद किया।

व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रिकालीन निगरानी के साथ अलाव जलाने की व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहे, बेसहारा लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए और किसी भी जरूरतमंद को ठंड से बचाव में कोई कमी न हो। साथ ही, जिले में कंबल वितरण अभियान को भी तेज करने के निर्देश दिए गए, जिससे ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *