सहरसा/समस्तीपुर,अजय कुमार : पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की पुण्य स्मृति में समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय रेल परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर स्व. ललित बाबू के सुपौत्र एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि मिथिला के सपूत ललित नारायण मिश्र का जन्म 2 फरवरी 1923 और निधन 3 जनवरी 1975 को हुई।वे भारत के एक राजनेता थे जो 1973 से 1975 तक भारत के रेलमंत्री रहे।जिसके कारण मिथिला सहित पूरे बिहार मे रेल नेटवर्क का विस्तार किया।साथ ही मिथिला पेंटिंग को विश्वस्तरीय पहचान दिलाई।उनका 3 जनवरी 1975 को समस्तीपुर बम-विस्फोट कांड में उनकी मृत्यु हो गयी थी।
पूर्व रेलमंत्री ललित बाबू के प्रतिमा पर डीआरएम ने किया माल्यार्पण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


