PURNIA NEWS,आनंद यादुका : आस्था का महापर्व छठ समूचे प्रखंड क्षेत्र में शौहर्द्पूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया| इस दौरान समूचे प्रखंड क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय व आध्यात्मिक बना रहा| प्रखंड क्षेत्र के भेलवा,दुर्गापुर, सोनदिप,श्रीपुर,सुपौली, रायपुरा,भवनदेवी,तेलियारी,जाबे,बड़हरी,बजरास्थान,सोंडिहा इत्यादि जगहों पर सुहावना छठ घाट सजाया गया था| भवानीपुर नगर पंचायत के श्रीराम धर्मकांटा के पीछे डायनेज पर सार्वजनिक सहयोग से बनाया गया सूर्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा| वहीं भीठठा नहर में रुपौली की पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बिमा भारती नें सूर्य को अर्घ्य देकर अपने क्षेत्र कि खुशहाली का कामना किया| छठ महापर्व के दौरान किसी भी नहर में पानी नहीं रहनें कि वजह से लोगों के द्वारा जन सहयोग से पम्पसेट से पानी कि व्यवस्था करनें का काम किया| आस्था के इस महापर्व में हिन्दू छठ व्रतियों को स्थानीय मुसलमान भाइयों नें भी काफी बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का काम किया l  इस दौरान समूचा प्रखंड क्षेत्र छठ गीतों के कर्णप्रिय धुनों से गुंजायमान बना रहा l

वही छठ के दोनों दिन विधि व्यवस्था बनाये रखनें के लिए धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी,बीडीओ मनोज कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी समूचे क्षेत्र का लगातार दौरा करते रहे और सभी प्रमुख छठ घाटों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात पुलिस जवानों एवं दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नजर आये । समूचे प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *