Purnia News: पूर्णिया में कलश शोभायात्रा की धूम: 250 माथे पर कलश, गाजे-बाजे के साथ रंगभूमि मैदान तक भव्य जुलूस

पूर्णिया: Purnia News मंगलवार सुबह 9 बजे रामबाग ब्रह्मस्थान काली मंदिर से 250 सजी-धजी कलशों की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ निकलेगी, जो भूतनाथ मंदिर मार्ग से होते हुए रंगभूमि मैदान के 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ स्थल पहुंचेगी। गायत्री परिवार की महिला मंडल की बहनें बबिता कुमारी और गायत्री रानी ने बताया कि कलश उठाने की होड़ मची है, सभी तैयारियां पूरी हैं और माता-बहनों में जबरदस्त उत्साह है।

उन्होंने पूर्णिया की हर मां-बहन से अपील की है कि सुबह 8 बजे ब्रह्मस्थान काली मंदिर पहुंचकर कलश माथे पर धारण करें और यज्ञ स्थल तक चलकर पुण्य कमाएं। भाइयों से भी व्यवस्था में सहयोग की गुहार लगाई गई है। 9 से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस महायज्ञ के पहले दिन की यह कलश यात्रा पूर्णिया की आध्यात्मिक आभा को और निखार देगी। आइए, सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *