PURNEA NEWS , अभय सिंह ; प्रखंड के टीकापटी मंडल में भाजपा द्वारा संगठन के विस्तार तथा तेज-तर्रार व्यक्ति को दायित्व सौंपने को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक का दौर जारी है । इसी के तहत कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी समर्पित कार्यकत्र्ता की तालाश थी । इसको लेकर पंचायत में बैठक की गई, इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद सिंह का नाम का चुनाव किया गया । प्रमोद सिंह के मनोनित होते ही, कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर दौड गई ।

कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि प्रमोद सिंह एक समर्पित कार्यकत्र्ता हैं, वे निश्चित रूप से अपनी जवाबदेही वखुबी निभाएंगे । नवमनोनित पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हंे पद एवं जिम्मेदारी दी गई है, वे तन-मन-धन से वखुबी निभाने का प्रयास करेंगे । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार साह, महामंत्री पारिताष रंजन झा, प्रमोद महतो, संजीत सिंह, उपेंद्र राय, अर्जुन मंडल सहित सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *