पूर्णिया में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का प्रशिक्षण आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया जिले में 10 से 27 फरवरी तक चलाए जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में सोमवार को एएनएम स्कूल, जीएमसीएच कैम्पस में सर्वजन दवा सेवन (MDA/IDA) कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फाइलेरिया रोग, MDA/IDA कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित प्रतिकूल प्रभावों की पहचान, प्राथमिक उपचार, रेफरल प्रणाली और आपातकालीन प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र में कार्य करते समय समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान के दौरान लाभार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।