Bihar Election 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में गुरुवार को प्रतिनियुक्त मतदान दल कर्मियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण चार केंद्रों पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी चार केंद्रों पर कुल 81 कमरों में मतदान दलों को पार्टीवार दोनों पालियों में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान दो प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र—सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल और माउंट जोन स्कूल—पर उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर फैसिलिटेशन केंद्र के साथ-साथ मेडिकल टीम के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *