
गांधी मैदान से गूंजा बदलाव का बिगुल: Prashant Kishore ने भरी हुंकार, बोले – अब हर गांव जाएंगे
पटना: पटना के गांधी मैदान में आयोजित “बिहार बदलाव रैली” में जन सुराज अभियान के सूत्रधार Prashant Kishore ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रशासन पर जमकर निशाना साधा और व्यवस्था में आई खामियों के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते लाखों लोग घंटों तक पटना के बाहर फंसे रहे, जबकि सारी जरूरी अनुमति पहले से दी जा चुकी थी।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें गांधी मूर्ति से हटाया गया क्योंकि वे BPSC अभ्यर्थियों की आवाज़ बन रहे थे। सरकार पर “निकम्मी” होने का आरोप लगाते हुए किशोर ने ऐलान किया कि अब वे खुद अगले 10 दिनों में बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे और हर गांव, हर घर तक जाकर लोगों से संवाद करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर अब थमने वाली नहीं, और यह आंधी अब पूरी व्यवस्था को बदलकर दम लेगी।
Tags:
Prashant Kishoreअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me