विहिप गौशाला परिसर रमणीय स्थल – राजेश्वरी सिंह। ट्रस्टियों ने किया राजेश्वरी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत।

पूर्णिया:  बनमनखी गढ़ परिसर स्थित 7 एकड़ के विशाल भूभाग पर बने विहिप गौशाला परिसर का भ्रमण एवं विकास कार्यों को देखने वृहस्पतिवार को विहिप उत्तर बिहार प्रांत उपाध्यक्ष सह नारायणा मेडिकल कॉलेज सहरसा की निदेशक श्रीमती राजेश्वरी सिंह जी विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनन्द कुमार एवं प्रांत सहमंत्री इन्दु शेखर सिंह के साथ गौशाला परिसर पहुंची।

विहिप केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा गठित पूज्य संत भूदेव गोसाईं महाराज गौसेवा टर्स्ट बनमनखी के ट्रस्ट सचिव श्री अशोक कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष श्री रामकुमार यादव, ट्रस्टी सदस्य श्री पवन कुमार पोद्दार, शिवशंकर तिवारी, पवन कुमार भरतिया एवं मौल सिंह ने गौमाता का चित्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनन्द कुमार ने ट्रस्टियों एवं गौशाला से जुड़े लोगों के साथ बैठक आयोजित कर गौशाला परिसर तक बनने वाले पक्की सड़क, बिजली व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में शामिल श्री राजेश्वरी सिंह ने बताया कि बहुत ही मनोरम और सुकुन दायक यह परिसर। भविष्य में यह पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। मैं अपनी ओर से भी गौशाला के लिए जरुरी निर्माण कार्यों में सहयोग करूंगी। सात एकड़ में फैला विशाल परिसर का भ्रमण राजेश्वरी सिंह जी ने आनन्द जी एवं ट्रस्टियों के साथ किया। विहिप गढ़ परिसर में बने हनुमान मंदिर में अतिथियों ने पूजा अर्चना किया। वापसी के कर्म में सिकली गढ़ धरहरा स्थित भक्त प्रह्लाद स्थल का भी दर्शन किए।

इस बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती राजेश्वरी सिंह, आनन्द कुमार, इन्दु शेखर सिंह, पवन कुमार पोद्दार, रामकुमार यादव, अशोक कुमार पोद्दार, शिवशंकर तिवारी,पवन कुमार भरतिया, गुड्डू चौधरी, श्रीकांत तिवारी,नागो मंडल, रुपेश रंजन, जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon