Purnia News

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर प्रखंड से युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालते हुए राजद कार्यालय, पूर्णिया में आयोजित तेजस्वी यादव के युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं के जोश और समर्थन के बीच अमौर के वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व जिला पार्षद मुस्ताक आलम ने मंच से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमौर से शाहनवाज आलम को उम्मीदवार बनाया जाए। “

अबकी बार अमौर का बेटा” का नारा लगाकर कार्यकर्ताओं ने इस मांग का जोरदार समर्थन किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव, युवा महासचिव मिन्नत खान, हाजी बदरुल, सहरोज आलम, फाजिल, रेहान, इफ्तेखार, मोहम्मद नाजिम, कासिम भाई, हासिम भाई समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *