महाशिवरात्रि पर इस बार ऐतिहासिक होगी शिव बारात, भवानीपुर में शिव भक्तों की बैठक

पूर्णिया, आनंद यादुका: आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत शिव नगर मोहल्ला में शिव भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलबम सेवा समिति भवानीपुर एवं शिव परिवार भवानीपुर के दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में और भी भव्य रूप से शिव बारात निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में मौजूद शिव परिवार एवं बोलबम सेवा समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि शिव बारात में शामिल होने वाले सभी सदस्य गेरुआ वस्त्र धारण करेंगे। साथ ही शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिव परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष निकाली जाने वाली शिव बारात में अन्य प्रखंडों से भी शिव भक्तों की सहभागिता रहेगी, जिससे आयोजन और अधिक भव्य व ऐतिहासिक होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के साथ-साथ आकर्षक झांकियां, भक्ति जागरण एवं महाप्रसाद का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन की सफलता को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon