सहरसा, अजय कुमार : पल्स पोलियो अभियान को शतप्रतिशत संचालन बनाने हेतु बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय के वेश्म में बीडीओ जयकिशन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर बीडीओ ने कहा कि माइक्रोप्लान बनाने और सहयोगकर्मी को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण करवाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि बांध के अंदर विशेष रूप से सेवा देने की आवश्यकता है। ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से छुटे नहीं। साथ साथ एक्स टू पी कन्वर्शन भी करना है। बैठक में निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक फील्ड में सहयोग करेंगे। नियमित टीकाकरण, खसरा-रुबेला उन्मूलन हेतु लक्ष्य दिसम्बर 2026 है के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली पुरुष नसबंदी पखवारा का सफल संचालन सुचारू रूप से क्रियान्वित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा तथा सास-बहु, बेटी सम्मेलन भी आयोजित की जाएगी। पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने हेतु पंचायत स्तर पर ग्राम-चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों तथा समुदाय स्तर पर कार्य कर रहे सभी सहयोगियों के बीच तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। बीडीओ जय किशन ने बताया कि बंध्याकरण के मामले में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की भागीदारी होनी चाहिए। क्योंकि पुरुष आधे घंटे में वापस घर जा सकते है और एक सप्ताह बाद भारी से भारी काम कर सकते है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आशीष कुमार, अस्पताल प्रबंधक अखिलेश कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक दिलीप कुमार दिनकर, परिवार नियोजन परामर्शी कुमारी निशि, मुख्तार आलम, आईसीडीएस से महिला पर्यवेक्षक सीमा कुमारी,पल्लवी कुमारी, सोनी प्रकाशम के अलावे जेएसआई के प्रवीण कुमार सिंह, पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि अखिलेश वासुदेव, पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार शर्मा, यूनिसेफ के बीएमसी मिथिलेश कुमार और नवीन सिंह,प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *