पूर्णिया |
बरहरा प्रखंड स्थित सीएचसी बी कोठी में एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमडीए के तहत ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं एवं उनके पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, दवा वितरण की प्रक्रिया, लक्षित लाभार्थियों तक दवा पहुँचाने की विधि, सावधानियों एवं संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही समुदाय में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अंत में प्रतिभागियों से एमडीए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू कर फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की गई।