पूर्णिया/
कसबा प्रखंड अंतर्गत नियमित टीकाकरण (RI) सत्रों की मॉनिटरिंग जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO) एवं VCCM द्वारा की गई। मॉनिटरिंग के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र बिशनपुर (मलहरिया) के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–65 तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र देवधा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–62 का निरीक्षण किया गया। जांच में सर्वे व ड्यू लिस्ट अद्यतन पाई गई, हालांकि कुछ स्थानों पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की संख्या कम दर्ज मिली।

इस पर संबंधित कर्मियों को सर्वे को और मजबूत करने तथा शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए निगरानी एवं मार्गदर्शन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"