PURNIA NEWS : पूर्णिया में दो युवक प्रियांशु सिंह और छोटू एवं आशुतोष सिंह और मार्श को देसी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8 एमएम की 20 पीस जिंदा कारतूस एवं 7 म का 26 पीस जिंदा कारतूस पकड़ा गया। पूर्णिया एसपी कार्तिकेयन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी और बताया कि यह लोग एक बगीचे में रुके हुए थे जहां पर पुलिस को शंका हुई और जब पुलिस इनकी तरह से ली तो उनके पीठ पर मेहरून एवं काले रंग की बैग तनी हुई थी जिसमें से दो देसी ऑटोमेटिक पिस्टल मैगजीन सहित पकड़े गए। दोनों युवक अररिया जिले के जमघट्टी थाना बौसी बसेठी के रहने वाले हैं।