PATNA NEWS : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंचे। वैशाली पहुंचने पर प्रशांत किशोर का अंजान पीर चौक, सुभाई चौक हाजीपुर, बेलकुंडा चौक, रानी पोखर, कन्हौली, फुलवरिया, मंगरू चौक महुआ आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने महुआ प्रखंड स्थित गांधी मैदान में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी है। यह पाटलिपुत्र की धरती है, जहां से पूरे देश का शासन चलता था। नालंदा और विक्रमशिला में दुनिया भर से लोग ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे। लेकिन आज यहां 5 बच्चों को भी अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसलिए इस बार बिहार की जनता को विकल्पहीनता के कारण साँपनाथ और नागनाथ (राजद और भाजपा) में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ेगा। अब बिहार की जनता के पास जन सुराज का बेहतर विकल्प है। इस बार चुनाव में नेता का चेहरा देखकर वोट न दें, इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें। इस बार आप जाति, धर्म या अनाज के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। Post navigationBIHAR POLITICS : प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर उठाए सवाल PATNA NEWS: बिहार दिवस पर CM नीतीश का संदेश: ‘गौरवशाली भविष्य की ओर बढ़ रहा बिहार’