विद्या विहार करियर प्लस और रेज़िडेंशियल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दो छात्रों ने आईओक्यूएम-2025 में हासिल की राष्ट्रीय सफलता

पूर्णिया : विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) एवं विद्या विहार रेज़िडेंशियल स्कूल (VVRS) के सिंक्रो प्रोग्राम ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय देते हुए आईओक्यूएम-2025 (Indian Olympiad Qualifier in Mathematics) में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है।

मैथेमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी नॉन-प्रोबेशनरी प्रथम सूची में वीवीसीपी के दो प्रतिभाशाली छात्र —
अनुराग शंकर (रोल नं. BRM001002) और आर्यन राज (रोल नं. BRM001009) ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए भारत के शीर्ष 10% विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों ने क्षेत्रीय कटऑफ को पार कर आरएमओ-2025 (Regional Mathematical Olympiad) के लिए क्वालिफाई किया है।

ज्ञात हो कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन मैथेमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। यह देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित गणितीय परीक्षाओं में से एक है, जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के लिए प्रतिभाओं का चयन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *