विश्व हिन्दू रक्षा संगठन ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी भोज, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा संगठन की ओर से पूर्णिया बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में खिचड़ी भोग प्रसाद का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजनों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार, जिला अध्यक्ष सोनू सिंह एवं सीमांचल अध्यक्ष विवेक कुमार लाठ (सोनू) ने संयुक्त रूप से बताया कि मकर संक्रांति के दिन इस प्रकार का आयोजन भगवान से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य समाज में एकता और समरसता को मजबूत करना है।

आयोजकों के अनुसार, संगठन के युवा साथियों के सहयोग से लगभग चार हजार लोगों को सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि मंडल, प्रशांत कुमार, विनोद कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीति सिन्हा, अभिषेक कुमार, राम कुमार, डॉ. मनीष रंजन, प्रभात कुमार, मनोज कुमार सहित संगठन के कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *