Purnia News: अमौर में आशा कार्यकर्ताओं के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया: Purnia News बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर अंशुल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश में स्वीप कोषांग के संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय खाता टोली मतदान केंद्र 200 और प्राथमिक विद्यालय पठुगांव मतदान केंद्र 307 पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना बताया गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon