पूर्णिया: Purnia News बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर अंशुल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश में स्वीप कोषांग के संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय खाता टोली मतदान केंद्र 200 और प्राथमिक विद्यालय पठुगांव मतदान केंद्र 307 पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना बताया गया। Post navigationPURNIA NEWS : भवानीपुर में रंगोली और शपथ कार्यक्रम के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान मीडिया प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण, राजनीतिक विज्ञापन व पेड न्यूज़ पर आयोग के निर्देशों की दी गई जानकारी