पूर्णिया: ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, मधुबनी पूर्णिया में आज गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब जिला स्तरीय अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पूर्णिया की बेटी दिया झा का विद्यालय स्तर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिव्या भारती और इस्तिा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजय कुमार खेमका, प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह और उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक अनिकेत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, जहां बच्चों ने अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या मधु झा, शिक्षिकाएं मुस्कान झा, अनया अंसारी, शिल्या कुमारी, त्रिशा सिन्हा, मनीषा सिंह, आनंद कुमार और समाजसेवी शुभम वर्मा की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन न केवल छात्रों की उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि शिक्षा और संस्कृति के मेल का एक सुंदर उदाहरण भी।
पूर्णिया की बेटी टीया झा ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


