PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप लगनेवाले पंद्रह दिवसीय कार्तिक मेला में विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होते ही रौनक लौट आई है । मेला में लगातार दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी है । दर्शकों के उमड़नेवाले भीड़ की वजह से मेला में काफी गहमागहमी बनने लगा है । इसके बावजूद मेला में सुरक्षा व्यवस्था नदारद बना हुआ है । जबकि पूर्णियां जिले के सबसे बड़े मेले में सुमार भवानीपुर का कार्तिक मेला अपने आप मे अनूठा मेला माना जाता है । हालांकि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाले इस मेला की रौनक इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ फीकी जरूर बनी रही ।परन्तु विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार को इस अनूठे मेला की रौनक वापस लौट आई है । बुधवार की संध्या मेला में काफी संख्यां में दर्शक पहुंचे थे । इस मेला की सबसे बड़ी खासियत यहां बिकने वाले रोजमर्रा के सामानों को लेकर है । मेला में कई प्रकार के आकर्षक झूलो के साथ साथ मनिरंजन के कई संसाधन मौजूद है । भवानीपुर नगर पंचायत के कई समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ मेला में आये दर्शकों ने मेला में सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील प्रशासन से किया है । Post navigationSP के आदेश पर वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर कसा शिकंजा पूर्णिया कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव का दावा — सीमांचल में सत्ता परिवर्तन तय, महागठबंधन को मिलेंगी 19 सीटें