सनशाइन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत, जीत स्पॉटिंग क्लब 93 रन से पराजित

PURNIA NEWS : जिला क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को डीएसए ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सनशाइन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत स्पॉटिंग क्लब को 93 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनशाइन की टीम ने 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें शमशाद आलम की 63 रनों की पारी सबसे अहम रही, जबकि प्रीतम चौधरी, कौशल राज और शमशेर अली ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में जीत स्पॉटिंग क्लब की टीम सनशाइन की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 84 रन पर सिमट गई। मनोहर कुमार और अरविंद ने तीन-तीन विकेट झटके, वहीं अन्य गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा। शानदार गेंदबाजी के लिए मनोहर कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *