मधुबनी थाना की छापेमारी में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में जुआ खेलते हुए कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 5 ताश की गड्डियां, ₹42,380 नकद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार (राजेन्द्र नगर), कुंदन कुमार राय, मकसूद अंसारी (ओली टोला), मोहम्मद इरफान (सिपाही टोला), कुणाल साह, गुड्डू राम (कोरठबारी), मो. छोटू अंसारी, मो. इश्तियाक, लालू अंसारी (थाना चौक, हाउसिंग बोर्ड), और मो. सोफिल (झुन्नी) के रूप में की गई है। सभी अभियुक्त पूर्णिया जिले के निवासी हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *