प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

A meeting of BJP workers was held regarding the arrival of Prime Minister Modi in Bhagalpur

पूर्णिया: आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पानो देवी, मनोज गोस्वामी, पवन सहनी, गोपाल सिन्हा और मनोज सिंह ने की। इस दौरान प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव और जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन ने जन सभा में जाने की तैयारी पर चर्चा की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में पूर्णिया से हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को सुनने जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन पीएम मोदी देश के लगभग 12 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त की राशि जारी करेंगे, जिससे बिहार के 83 लाख किसान परिवार और पूर्णिया के 2 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। खेमका ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया के हर क्षेत्र में विकास हुआ है और आने वाले समय में पूर्णिया को एक पूरी तरह से विकसित शहर बनाना उनका संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *