SAHARSA NEWS : 29 अक्टूबर को वनगांव भगवती स्थान में 34 वां विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के कहरा प्रखंड स्थित नगर पंचायत वनगांव के भगवती स्थान मंदिर परिसर में 29 अक्टूबर को 34 वां विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जयराम झा ने बताया कि विद्यापति चेतना समिति द्वारा लगातार चौतीस वर्ष विद्यापति पर्व समारोह आयोजित किया जा रहा है।

साथ ही मैथिली भाषा के संरक्षण संवर्धन व उन्नयन के लिए चेतना समिति वनगांव सतत संघर्षशील है। वही भाषाई आंदोलन के तहत सदैव जीवंत रूप से आन्दोलनरत है। उन्होने कहा कि विद्यापति पर्व समारोह में विभिन्न विद्वानों द्वारा उद्घाटन, कवि गोष्ठी के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री झा ने कहा कि संस्था द्वारा मिथिला मैथिली के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले को मिथिला विभूति रत्न से सम्मानित किया जाता है।

इस बार यह पुरस्कार जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राधाकांत ठाकुर उर्फ फेकन ठाकुर, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद झा, सचिव नंद कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव रूपेश कामत,कार्यकारी सदस्य विजय खां, बिंदु शेखर खां, रामचंद्र चौधरी, रविंदर चौधरी, जयकांत मिश्र उर्फ फेकन मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *