सात दिवसीय एनआईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी की तैयारी अंतिम चरण में

Preparations for the seven-day NICC Challenger Trophy in final stages

सहरसा,अजय कुमार :

जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद गाँव में सात दिवसीय एन आई सी सी (नौजवान इत्तिहाद क्रिकेट क्लब)चैलेंजर ट्राफी कि तैयारी हुई पूरी,गाँव के दोनों पंचायत में एक मात्र बहु चर्चित खेल मैदान रहका क्रिकेट ग्राउंड पर 26 जनवरी से प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट कि सारी तय्यारी हुई मुकम्मल तमाम नौजवानों ने दिन रात मेहनत करके ग्राउंड्स को सजा दिया गया है ,दोनों पंचायत के तमाम जिम्मेदारों कि सहयोग से इस गाँव में लगभग 40 सालों से लगातार इस तरह का भव टूर्नामेंट का आयोजन होता हुआ आ रहा है , टूर्नामेंट का पहला मैच शिन्हेश्वेर बनाम बरियाही (कहरा प्रखंड ) के बिच दिन के 12 बजे से होने जा रहा है |

कमिटी के अध्यक्ष से मिली जानकरी के अनुसार इस बार टूर्नामेंट में बहुत मजबूत टीमों का पदार्पण होने वाला है जिसमे बिहार के जाने माने खिलाडियों कि आने कि सम्भावना है ,जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच एक फ़रवरी रविवार को खेला जायेगा,पुनः अध्यक्ष महोदय ने तमाम जिम्मेदारोसहयोगियों, अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमी से आह्वान किये कि आप तमाम लोग ज्यादे से ज्यादे संख्याओं में पहुँच कर इस सात दिवसीय टूर्नामेंट को सफल बनाएं।