ट्रक में बने तहखाना से 4 लाख 70 मूल्य के 518 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा, अजय कुमार: आगामी होली पर्व को रंगीन बनाने के लिए झारखंड से लाए जा रहे एक ट्रक शराब को सहरसा जिला पुलिस टीम में गुप्त सूचना पर बिहरा थाना क्षेत्र से बरामद किया। इस दौरान ट्रक चालक और शराब कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया। ड्राइवर के मोबाइल से शराब के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की तलाश की जा रही थी। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से अंग्रेजी शराब लेकर सिहौल गांव की ओर से एक लाल रंग का ट्रक सुपौल जा रहा है। सूचना के बाद बिहरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर ट्रक संख्या जेएच 10 डीसी 5776 को रोका गया। उनके चालक को गिरफ्तार किया गया।

फिर ट्रक पर लदे सामान को उतरवा कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में गुप्त केविन बनाए जाने की जानकारी हुई। जिसे हटाने पर उसके नीचे छिपा कर रखे गए कुल 518.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जिसके बाद ट्रक चालक झारखंड राज्य के दुमका जिला अंतर्गत तेलझारी थाना क्षेत्र के केंदखपड़ा गांव निवासी मो समसुल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र और ट्रक चालक मो कलाम अंसारी की गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार चालक के मोबाइल को जब्त किया गया। जिसको लेकर बिहरा थाना कांड संख्या – 48/26 दर्ज की गई। बरामद विदेशी शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई। छापामारी टीम में बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी के साथ जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और बिहरा सशक्त पुलिस बल शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon