
एनएसएस शिविर में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नीतीशवर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर इकाई के तत्वावधान में सकरा प्रखंड के मझौलिया पंचायत में आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के तहत छात्र-छात्राओं ने सुजावलपुर बाजार एवं शिविर मुख्यालय पर नुक्कड़ सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
स्वयंसेवकों ने आम जनता को बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से सावधान रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समस्तीपुर पंचायत के मुखिया रमेश कुमार सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. मंतोष कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाविद्यालय से प्रो. अमरजीत कुमार सिंह, प्रो. किसलय किशोर एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूजा गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर में राधिका, अंजलि, प्रिंसी, तूबा, रौनक, रिया, खुशबू, दीपिका, चुलबुल, चांदनी, नेहा, कविता, पायल, मंतशा, आलोक, शिवम, अभिषेक, राजू, विक्की, दानिश, आनंद, ऋषि, दीपक, पवन, प्रभात, माही, आशुतोष कुमार, आशुतोष सिंह और वेदिका सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me