Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद जायसवाल की मनाई गई चैथी पुण्यतिथि

By अंग इंडिया न्यूज़
February 12, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रतिष्ठित पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद जायसवाल की चैथी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड अंतर्गत भौवा प्रबल पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश बाबू की चैथी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके निज आवास जंगल टोला गांव में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शुभचिंतकों एवं वक्ताओं ने सर्वप्रथम मुखिया जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। मौके पर प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने पूर्व मुखिया स्व सुरेश बाबू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरेश बाबू 2001 से 2006 तक भौवा प्रबल पंचायत के मुखिया पद पर आसीन रहे तथा मोहनपुर को प्रखंड बनाओ समिति के संस्थापक सदस्य भी रहे। स्वर्गीय पूर्व मुखिया गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यक की आवाज को जबतक जिंदा रहे, बुलंद करते रहे।

इनके अलावा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुजाहिद आलम, पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद भगत ,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल , भवानीपुर मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार, उप मुखिया अजय कुमार मंडल, प्रवेश सिंह तोमर , मालिक कुमार मंडल, गौतम कुमार, आलोक कुमार, मंजर आलम, उमाशंकर सिंह ,विजय शर्मा, मसुदन ठाकुर, मुरारी कुमार, सुमन कुमार, रामानंदशर्मा आदि ने भी पूर्व मुखिया की जीवनी पर प्रकाश डाला। इनके अलावा बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया के पुत्र पवन कुमार जायसवाल ने कहा पिताजी आदर्शो, उनके कार्यों तथा उनके विरासत को बरकरार रखेंगे तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने की बातें दोहरायी।

सभी वक्ताओं ने एकओर से मोहनपुर को प्रखंड बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया केे पुत्र सह विजय मोहनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच अवधेश जयसवाल भालचंद्र जायसवाल, विनय कुमार जायसवाल, सूरजभान जायसवाल, उपेंद्र हरिजन, मनोज जायसवाल, वशिष्ठ कुमार, चमन लाल यादव, महेश दास, सरिता कुमारी, पूनम देवी आदि भी मौजूद थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

नरपतगंज NH-57 पर ‘वेहिकुलर अंडरपास’ के लिए संसद में गूंजी आवाज, सांसद प्रदीप सिंह ने उठाई मांग

Next

एनएसएस शिविर में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.