Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS ; 7 फरवरी को पटेल मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, दिवाकर सिंह ने की घोषणा

By अंग इंडिया न्यूज़
January 29, 2025 1 Min Read
0

SAHARSA NEWS, अजय कुमार: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला अतिथि गृह में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें एनडीए नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. आलोक रंजन, एनडीए संयोजक सह भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्र देव मुखिया, लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, हम जिलाध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश महासचिव शिवेंद्र सिंह जीशू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला मंत्री अनमोल भगत, जदयू नेता आनंदी मेहता, देवेन्द्र कुमार देव, भीम नारायण महतो सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।

प्रेस वार्ता में दिवाकर सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को सहरसा के पटेल मैदान में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस सम्मेलन में एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और अन्य नेता उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।

साथ ही, दिवाकर सिंह ने बताया कि एनडीए के कार्यकर्ताओं की बैठक सभी प्रखंडों में शुरू हो गई है। आज नवहटटा प्रखंड में बैठक का आयोजन हुआ, जबकि 30 जनवरी को कहरा प्रखंड एवं नगर मंडल की बैठक मंगलम मैरिज रिसोर्ट कहरा कुटी और महिषी प्रखंड में होगी। इन बैठकों में कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

Tags:

7-February-in-Patel-Maidan-N
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNEA NEWS ;भवानीपुर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शरारती तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

Next

SAHARSA NEWSसिटानाबाद ने सेमीफाइनल में मुंगेर को हराकर एन.आई.सी.सी चैलेंजर ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल में किया प्रवेश

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.