Araria News: फारबिसगंज में 90 साल पुरानी काली पूजा, सात बहनों के साथ हुई माँ भगवती की आराधना

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): Araria News फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया पथ स्थित माँ भगवती काली पूजा समिति द्वारा बीती मध्य रात्रि को बड़े ही भक्तिपूर्ण माहौल में काली पूजा संपन्न की गई। इस पूजा महोत्सव में महिला श्रद्धालुओं ने मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर, उनका श्रृंगार किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।

90 वर्षों की पुरानी है परंपरा
समिति के अध्यक्ष राजू शिल्पी ने बताया कि माँ काली की यह स्थापना लगभग 90 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी। उस समय माँ एक मिट्टी के घर में अस्थाई रूप से थीं, तभी से यहाँ धूमधाम से पूजा की जाती रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 23 वर्ष पूर्व माँ को स्थाई रूप से पक्के के मंदिर में स्थापित किया गया और साथ ही माँ भगवती की सात बहनों को भी स्थापित किया गया है। यहाँ माँ काली के साथ सातों बहनों की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

दीपावली पर होता है विशेष आयोजन
समिति ने बताया कि दीपावली के मौके पर विशेष रूप से पूजा का आयोजन किया जाता है और अलग से मिट्टी की प्रतिमा बनवाकर भी पूजा की जाती है। इस बार भी पूजा समिति द्वारा स्थापित भव्य पंडाल में माँ काली की आराधना और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। माँ काली की पूजा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ रात्रि बेला में की गई। इस दौरान फल-फूल और अन्य सामग्री के साथ माँ काली को खीर का महाभोग लगाया गया, जिसे पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *