Araria News: एसएसबी बथनाहा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): Araria News बथनाहा स्थित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 56वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के सम्मान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार सहित सभी अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। मुख्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

‘शहीद जवान मरते नहीं, अमर होते हैं’
कमांडेंट शाश्वत कुमार सहित सभी अधिकारियों एवं अन्य जवानों ने देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके बलिदान को याद करते हुए, उनके सम्मान में शोक शस्त्र (Arms at Reverse) के साथ दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वीर जवानों की शहादत हमेशा से प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवान मरते नहीं, बल्कि अमर होते हैं और उनकी बलिदानी को सदैव याद किया जाता है। कमांडेंट ने जवानों को शहीद जवानों की जीवनी से प्रेरणा लेने और देश सेवा तथा कर्त्तव्यपरायणता के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *