PURNEA NEWS: तीन भाई-बहनों ने एक साथ पास की बिहार पुलिस परीक्षा, जदयू नेताओं ने पहुंचकर घर में मनाई खुशियाँ

पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया जिले के बनमनखी विधानसभा अंतर्गत हरमुरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में एक ही परिवार के तीन संतानों ने एक साथ बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुरेश मंडल और उनकी पत्नी सुनीता देवी की दो बेटियाँ—जुली कुमारी (उम्र 25) और मीरा कुमारी (उम्र 23), तथा बेटा रविकांत कुमार (उम्र 21) की यह सफलता न केवल उनके माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे बिहार के लिए भी प्रेरणास्पद है।

जुली कुमारी के इस मुकाम में उनके पति सुमित कुमार ने भी सहयोग किया। इस बड़ी उपलब्धि पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा और तीनों भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रवक्ता प्रदीप कुमार मेहता ने इस मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीतियों का प्रतिफल है, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के सपनों को पंख दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि कड़ी मेहनत और संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल, प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ महासचिव अंजन कुमार सिंह, जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल, शिक्षाविद अरुण कुमार आरूणी, तथा कई स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित थे। यह प्रेरणादायक घटना न केवल समाज के युवाओं के लिए मिसाल है, बल्कि बिहार की बेटियों की ताकत को भी उजागर करती है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon