SAHARSA NEWS : हेडमास्टर द्वारा कोसी नदी में फेंक दी गईं सरकारी विद्यालय की किताबें,मामला दर्ज

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जिन किताबों को स्कूल प्रशासन द्वारा वितरण किया जाना था। उन किताबों को हेडमास्टर द्वारा कोसी नदी में बहा दिया गया। यह हैरतअंगेज कारनामा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुंदह का बताया जा रहा है। जहां शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में भेजे गए किताबों को नदी में बहा दिया गया। जबकि इन किताबों को स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को बांटना था। जब ग्रामीणों की नजर कोसी नदी में फेंके गए किताबों पर पड़ी। तब ग्रामीणों ने भारी मात्रा में नदी में बह रहे किताब को बाहर निकाला। ग्रामीणों की माने तो स्कूल प्रशासन की लापरवाही से किताबों को नदी में फेंक दिया गया। इधर ग्रामीणों कि शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय कुंदह के प्राचार्य सुरेश कुमार पर जलई थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचाने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है।लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि एक तरफ जिस तरीके से सरकार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों पर करोड़ों रुपए खर्च की जाती है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का लापरवाह सिस्टम सरकार की योजनाओं धरातल पर उतड़ने नही देती। तब इसका फलाफल क्या निकलेगा।महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच कर कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *